ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news surprising case has come to light absconding with jewelry of jethani and devrani

Chandauli News: हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जेठानी और देवरानी के गहने लेकर उचक्के हुए फरार.

"मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि महिलाओं ने मामले को लेकर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है"

chandauli

10:44 AM, Sep 7, 2025

Share:

Chandauli News: हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जेठानी और देवरानी के गहने लेकर उचक्के हुए फरार.
logo

कोतवाली मुगलसराय

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक के पास महिलाओं को खुलेआम झांसा देकर उचक्का गिरी का मामला प्रकाश में आया है, जिससे महिलाओं और पुरुषों में दहशत फैल गई है। गत शनिवार को नगर की एक महिला और उसकी देवरानी सुभाष पार्क के सामने, इलाहाबाद बैंक के पास सुबह टहलने आई थीं। दोनों महिलाओं को झांसा देकर उचक्का गिरी की गई। पीड़ित महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मूल रूप से बलिया जिले के नरई थाना क्षेत्र के उजियार गांव की रहने वाली राजकुमारी देवी नगर स्थित एक सरकारी आवास में अपने पुत्र अमित यादव के साथ रहती हैं। गत 30 अगस्त की सुबह लगभग छह बजे वह अपनी देवरानी शांति देवी के साथ सुभाष पार्क के सामने, इलाहाबाद बैंक के पास टहल रही थीं। राजकुमारी देवी के अनुसार इस दौरान उनके पास तीन लोग आए और कुछ सुंघाकर उन्हें भ्रमित कर दिया। इसके बाद उनके गले की चेन, कान की बाली तथा उनकी देवरानी के गले से मंगलसूत्र और कान के टप्स पर हाथ साफ कर दिया। वह कुछ समझ पातीं, तब तक वे लोग लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो चुके थे। पीड़ित महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। इस घटना से नगर की महिलाओं और पुरुषों में दहशत फैल गई है। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि महिलाओं की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.