ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sushil kumar of ghanshyampur will receive president s gallantry award wave of happiness in the village

Chandauli News: घनश्यामपुर के सुशील कुमार को मिलेगा राष्ट्रपति गैलेंट्री अवॉर्ड, गांव में खुशी की लहर.

"एसटीएफ प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शाही के नेतृत्व में टीम ने कई दुर्दांत अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने, कठिन और जोखिम भरे अभियानों में अदम्य साहस दिखाने तथा संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई है।"

chandauli

1:19 PM, Jan 25, 2026

Share:

Chandauli News: घनश्यामपुर के सुशील कुमार को मिलेगा राष्ट्रपति गैलेंट्री अवॉर्ड, गांव में खुशी की लहर.
logo

सुशील कुमार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। चहनियां ब्लॉक क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी सुशील कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस के सर्वोच्च सम्मानों में शामिल राष्ट्रपति गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिलने वाले इस सम्मान की घोषणा के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सुशील कुमार सिंह पुत्र चंद्रकांत सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ इकाई में लखनऊ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वह यूपी एसटीएफ की उस टीम का हिस्सा हैं, जिसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाने की घोषणा हुई है।

एसटीएफ प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शाही के नेतृत्व में टीम ने कई दुर्दांत अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने, कठिन और जोखिम भरे अभियानों में अदम्य साहस दिखाने तथा संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई है। इन्हीं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सुशील कुमार सिंह को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जा रहा है।

विज्ञापन

पुरस्कार की खबर मिलते ही परिवारजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाई अनिल कुमार सिंह, अजय सिंह, नवीन सिंह, दरोगा सिंह, लाल बहादुर सिंह, राज नारायण, मुख्तार, सुरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान कमलेश पाल, केशव सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.