ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sushil singh honored anjani singh on the stage of ramkatha responded to the speculations about joining bjp

Chandauli News : रामकथा के मंच पर सुशील सिंह ने अंजनी सिंह का किया सम्मान, भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर दिया जवाब.

“चंदौली के धानापुर स्थित ओदरा गांव में आयोजित श्रीराम कथा के मंच पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा सपा से जुड़े जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह के सम्मान के बाद राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने की अटकलों के बीच अंजनी सिंह ने अपने बयान में कहा कि उनका सभी जाति-धर्म के लोगों से जन्मभूमि और रिश्तों का नाता है।”

chandauli

9:57 PM, Oct 26, 2026

Share:

Chandauli News : रामकथा के मंच पर सुशील सिंह ने अंजनी सिंह का किया सम्मान, भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर दिया जवाब.
logo

अंजनी सिंह को सम्मानित करते विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर क्षेत्र के ओदरा गांव स्थित दशमी पोखरा में 20 से 24 अक्टूबर तक सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर से राजन जी महाराज की श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। 24 अक्टूबर को कथा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री जयप्रकाश निषाद, दिनेश सिंह, राज्य मंत्री संजीव गॉड और हंसराज विश्वकर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कथा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राजनीतिक हस्तियों ने भी भाग लिया।

Img


कार्यक्रम के दौरान धानापुर क्षेत्र के खड़ान गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं सपा से जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह भी पहुंचे। श्रीराम कथा के मंच से विधायक सुशील सिंह ने उनका स्वागत और सम्मान किया। अंजनी सिंह को सपा से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में एक ही मंच पर दोनों नेताओं की मौजूदगी और सम्मान के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संभावित राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जाने लगा और अंजनी सिंह के भाजपा में शामिल होने को लेकर भी अटकलें लगाई जाने लगीं।

Img

इन चर्चाओं के बीच सोमवार को ज़ब जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह न तो राम से दूर रह सकते हैं और न ही रिश्तों से। उन्होंने कहा कि धानापुर और पूरे चंदौली की मिट्टी में जन्म लेने वाले हर जाति-धर्म के व्यक्ति से उनका मातृभूमि और जन्म का रिश्ता है। सभी लोग उनके अपने हैं और वह क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख, खुशियों तथा सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में हमेशा साथ खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

विज्ञापन

Img

अंजनी सिंह ने कहा कि वह किसी राजनीतिक स्वार्थ या लालच के कारण अपने क्षेत्र और यहां जन्मे लोगों से अलग नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि वह सभी जाति-धर्म के लोगों की सेवा और सबके सम्मान की भावना के साथ राजनीति करते हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने पूरी निष्ठा और वफादारी के साथ अपना राजनीतिक धर्म निभाने की बात कही।

Img

अंजनी सिंह ने बताया कि वह दशमी पोखरा, धानापुर के ओदरा गांव में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होकर कथा का रसपान करने पहुंचे थे। उन्होंने आयोजन के लिए विधायक सुशील सिंह, धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह और पूरी आयोजन समिति को बधाई दी। उनके बयान के बाद अब राजनीतिक चर्चाओं के बीच उनके रुख को लेकर लोगों की नजरें बनी हुई हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.