ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news sushil singh inspected five pump canals instructed to run pump canal with full capacity 04082025 r9tiNZ

Chandauli News: सुशील सिंह ने पांच पंप कैनालों का किया निरीक्षण, पूरी क्षमता से पंप कैनाल चलाने का दिया निर्देश.

Chandauli News: सुशील सिंह ने पांच पंप कैनालों का किया निरीक्षण, पूरी क्षमता से पंप कैनाल चलाने का दिया निर्देश.

12:00 AM, Jul 28, 2025

Share:

Chandauli News: सुशील सिंह ने पांच पंप कैनालों का किया निरीक्षण, पूरी क्षमता से पंप कैनाल चलाने का दिया निर्देश.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रविवार को विधानसभा के पांच पंप कैनाल का औचक निरीक्षण किया। इसमें विरासराय, करौती, अदसड, असना, अरंगी पंप कैनाल शामिल रहे। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों से सभी पंप कैनाल को पूरी क्षमता से चलाकर नहरों में पानी छोड़ने का निर्देश दिया, ताकि धान की रोपाई में किसानों को पानी की समस्या न हो सके।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि इस समय किसानों को धान की खेती के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता है। इसे देखते हुए पंपों को पूरी क्षमता से चलाने की जरूरत है, ताकि किसानों को नहरों के टेल तक पानी पहुंच सके। किसानों की खेती ही उनकी पूंजी है।

किसानों के हित में नहरों में पानी पूरी क्षमता के साथ छोड़ा जाए। नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ने में कोई समस्या हो तो उसे तुरंत दूर किया जाए। किसान हित में किसी भी लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई तय है। पानी को लेकर कोई भी बहाना नहीं चलेगा।

विज्ञापन

सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। किसानों के धान की नर्सरी के लिए नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा, ताकि किसानों को खेती के कार्य के लिए पानी की समस्या न हो सके। खेती के स्वर्णिम समय में खेतों में पानी पहुंचाना बहुत जरूरी है।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार, सहायक अभियंता शौरभ मालवी, अवर अभियंता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान ग्रामीण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.