Chandauli News: अगलगी पीड़ितों के बीच पहुंचे सुशील सिंह, नगद व राहत सामग्री वितरित.
"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं और शासन स्तर से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे।"
chandauli
9:48 PM, Apr 23, 2026
Share:


अग्निकांड पीड़ितों से मिलते सैयदराजा बीजेपी विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र के तम्मागढ़ गांव में भीषण अगलगी से प्रभावित परिवारों के बीच गुरुवार को विधायक सुशील सिंह पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को नगद सहायता और जरूरी खाद्यान्न सामग्री वितरित की।
बताया गया कि बुधवार को खेतों में ठूंठ जलाने के दौरान तेज हवा के कारण आग बस्ती तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 17 परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में गरीब परिवारों का सब कुछ स्वाहा हो गया और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
गुरुवार को विधायक ने मौके पर पहुंचकर 17 प्रभावित परिवारों को 5-5 हजार रुपये नगद के साथ आटा, चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक और तेल जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर पीड़ितों को आवास और उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।
