Chandauli News: नगवां पंप कैनाल पहुंचे सुशील सिंह, पंप मिला बंद, जेई एक्सईएन पर कार्रवाई के लिए सिंचाई मंत्री को लिखा पत्र.
Chandauli News: नगवां पंप कैनाल पहुंचे सुशील सिंह, पंप मिला बंद, जेई एक्सईएन पर कार्रवाई के लिए सिंचाई मंत्री को लिखा पत्र.
12:00 AM, Jul 25, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को धानापुर ब्लॉक नगवा पंप कैनाल और विद्युत उपकेंद्र का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सिचाई मंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग की।
निरीक्षण के दौरान मोटर और स्टार्टर जले हुए मिले और नहर पूरी तरह बंद थी। विधायक के पहुंचने के बाद आनन-फानन में पानी नहर में छोड़ा गया। मौके पर मौजूद किसानों ने नहर की खराब स्थिति और संबंधित अधिकारियों की उदासीनता की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस पर विधायक ने तत्काल सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और लघु सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता से फोन पर बातचीत की। उन्होंने अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही पत्र लिखकर अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विद्युत उपकेंद्र पर सभी फीडरों पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश विधायक सुशील सिंह ने विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया, जहां 5 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर पर कार्य जारी था। उन्होंने एसडीओ सुधीर कुमार से बातचीत कर निर्देश दिया कि ओवरलोड को कम करते हुए सभी फीडरों पर नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जाए।


