Chandauli News: 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, गर्दन पर निशान मिलने से बढ़ा संदेह.
“मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महाबलपुर गांव में मंगलवार को 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने घर में अचानक गिरने के बाद मौत की बात कही, जबकि पुलिस को गर्दन पर निशान मिलने की जानकारी सामने आने के बाद मामला संदिग्ध हो गया है।”
chandauli
6:57 PM, Aug 11, 2026
Share:


रोते बिलखते मृतक युवक के परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महाबलपुर गांव निवासी रामजनम प्रजापति (23) पुत्र बिहारी लाल प्रजापति की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रामजनम घर के अंदर मौजूद था और इसी दौरान अचानक गिर पड़ा। परिजन उसे संभाल पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दुलहीपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
रामजनम तीन भाइयों में सबसे छोटा था और राजगीर का काम कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार युवक की गर्दन पर निशान पाए जाने की बात सामने आई है, जिसके बाद मौत की वजह को लेकर संदेह गहरा गया है। ग्राम प्रधान अर्चना सोनकर ने बताया कि उन्हें युवक के घर में गिरने के बाद मौत होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
