मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news suspicious death of a laborer who came out of a plastic factory family members alleged electrocution

Chandauli News: प्लास्टिक फैक्ट्री से निकले मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया करंट लगने का आरोप.

“डांडी की प्लास्टिक फैक्ट्री में रात की ड्यूटी कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने करंट लगने का आरोप लगाते हुए कंपनी से मुआवजे की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।”

chandauli

3:29 PM, Aug 10, 2026

Share:

Chandauli News: प्लास्टिक फैक्ट्री से निकले मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया करंट लगने का आरोप.
logo

मृतक मुन्ना पाल की फाइल फोटो, सीसीटीवी कैमरे में कैदी पूरी घटना

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: सौरभ कुमार, पड़ाव, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी स्थित सरगम इंटरप्राइजेज की प्लास्टिक फैक्ट्री में सोमवार सुबह 54 वर्षीय मजदूर मुन्ना पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भिसौड़ी गांव निवासी मुन्ना पाल पुत्र स्व. बलिराम पाल करीब तीन वर्षों से फैक्ट्री में काम कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जलीलपुर चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

Img

परिजनों के अनुसार मुन्ना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। उनकी ड्यूटी रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक थी। सुबह करीब 9:50 बजे परिवार को फोन कर बताया गया कि मुन्ना की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि उनके पिता को फैक्ट्री में करंट का झटका लगा था। हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

Img

पुलिस फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जानकारी में मुन्ना के ड्यूटी के दौरान फैक्ट्री परिसर से बाहर निकलने और इसके बाद तबीयत बिगड़कर गिरने की बात सामने आई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। घटना के बाद परिजन कंपनी के जिम्मेदार व्यक्ति को मौके पर बुलाने और आर्थिक मदद की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने भी परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। मुन्ना अपने पीछे पत्नी मीरा देवी, दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.