ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news suspicious death of a married woman before the last rites the police took the body into custody on the allegations of her maternal side

Chandauli News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले मायके पक्ष के आरोप पर पुलिस ने कब्जे में लिया शव.

"मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच चल रही है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

7:15 PM, Jun 5, 2026

Share:

Chandauli News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले मायके पक्ष के आरोप पर पुलिस ने कब्जे में लिया शव.
logo

कोतवाली मुग़लसराय, चंदौली..

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में एक 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद जब ससुराल पक्ष अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने विवाहिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव निवासी आरती (32 वर्ष) का विवाह लोहरा गांव में हुआ था। बुधवार सुबह परिजनों ने उसे कमरे में मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। इसी बीच जब ससुराल पक्ष अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जाने की तैयारी कर रहा था, तब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विवाहिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी को जहर देकर मार दिया गया है और बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मृतका की संदिग्ध मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.