Chandauli News: छह वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत, जहरीले जंतु के काटने की आशंका.
"प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहरीले जंतु के काटने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बच्ची के शरीर पर कुछ ऐसे लक्षण पाए गए हैं, जो इस आशंका की ओर इशारा करते हैं, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।"
chandauli
8:13 PM, Jan 20, 2026
Share:


स्ट्रेचर पर पड़ा बच्ची का शव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध हालात में छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान मजदूर मन्ना की पुत्री रेशमा (6) के रूप में हुई है। परिजन मौत का कारण जहरीले जंतु के काटने की आशंका जता रहे हैं।
परिजनों के अनुसार रेशमा घर के पास खेल रही थी, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तेज दर्द और बेचैनी होने पर परिजन उसे आनन-फानन में चकिया स्थित संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। सूचना पर पहुंची चकिया कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहरीले जंतु के काटने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बच्ची के शरीर पर कुछ ऐसे लक्षण पाए गए हैं, जो इस आशंका की ओर इशारा करते हैं, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जहरीले जंतुओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन



