मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news suspicious death of home guard jawan posted at alinagar police station dead body found in the verandah of the house

Chandauli News: अलीनगर थाने में तैनात होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत, घर के बरामदे में मिला शव.

"थानाध्यक्ष बबुरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।"

chandauli

7:00 PM, Jun 24, 2026

Share:

Chandauli News: अलीनगर थाने में तैनात होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत, घर के बरामदे में मिला शव.
logo

मृतक जवान विजय कुमार भारती की फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी, चंदौली.

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकांठपुर गांव में बुधवार की अलसुबह होमगार्ड के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान का शव घर के बरामदे में तख्त के नीचे पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Img

मृतक की पहचान 52 वर्षीय विजय कुमार भारती के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अलीनगर थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार की शाम ड्यूटी समाप्त कर वह घर पहुंचे थे, लेकिन बुधवार सुबह उनका शव बरामद हुआ। शव मिलने के समय उनके कान से खून निकल रहा था, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

विज्ञापन

Img

सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस, बबुरी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.