मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news suspicious death of married woman police took the body into custody amid preparations for the last rites

Chandauli News: विवाहिता की संदिग्ध मौत,अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पुलिस ने कब्जे में लिया शव.

"बबूरी थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान परिजनों ने जानकारी दी है कि कुछ दिन पहले सीढ़ी चढ़ते समय गिरने से नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मंगलवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाई कि जाएगी।"

chandauli

10:11 PM, Feb 3, 2026

Share:

Chandauli News: विवाहिता की संदिग्ध मौत,अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पुलिस ने कब्जे में लिया शव.
logo

एआई तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी, (चंदौली).

चंदौली। बबूरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव में मंगलवार की दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार बौरी गांव निवासी अनिल अपने परिवार के साथ गांव से कुछ दूरी पर सुरौली गांव के सिवान में बने मकान में रहते हैं। मंगलवार की दोपहर उनकी पत्नी नीलम की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान परिजनों ने जानकारी दी है कि कुछ दिन पहले सीढ़ी चढ़ते समय गिरने से नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मंगलवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.