Chandauli News: मां और ढाई साल के मासूम बेटे की संदिग्ध मौत, घर में मचा कोहराम, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस.
"सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
6:32 PM, Jun 27, 2026
Share:


मृतक मां और बेटी की फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर अहीरान बस्ती में शुक्रवार की देर शाम 22 वर्षीय प्रिया पटेल और उनके ढाई वर्षीय बेटे युवराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पति अजय पटेल बेटे के लिए फ्रूटी लेने बाजार गए थे। घर लौटने पर उन्होंने पत्नी को फंदे से लटका और मासूम बेटे को मृत अवस्था में देखा। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रिया पटेल की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पारिवारिक कलह की बात भी सामने आई है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस आत्महत्या, प्रताड़ना और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
