मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news swearing in ceremony of sayadaraja nagar trade board concluded newly elected officials took oath of responsibility

Chandauli News: सैयदराजा नगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी की शपथ.

"विधायक सुशील सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान उनकी प्राथमिकता है। प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि ने प्रदेश सरकार की व्यापारियों के प्रति नीतियों की चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।"

chandauli

9:37 PM, Jul 6, 2026

Share:

Chandauli News: सैयदराजा नगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी की शपथ.
logo

सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह का स्वागत करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। आदर्श नगर पंचायत सैयदराजा स्थित दुल्हन पैलेस में रविवार रात नगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुशील सिंह, व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि, प्रदेश मंत्री चंदेश्वर जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल तथा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। 

Img

जिलाध्यक्ष ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान उनकी प्राथमिकता है। प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि ने प्रदेश सरकार की व्यापारियों के प्रति नीतियों की चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन

Img

जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि जिले में व्यापार मंडल लगातार मजबूत हो रहा है और इसका श्रेय व्यापारियों की एकजुटता को जाता है। उन्होंने व्यापारियों से संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए हर स्तर पर सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संतोष जायसवाल, जवाहर पांडेय, अंकित जायसवाल, जुनैद अंसारी, किशन वर्मा, गुलाम गौस सिद्दीकी, अफरोज हाशमी, विनय जायसवाल, क्षमानंद मिश्रा, रत्नेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.