मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news syedaraja assembly got the gift of roadways bus service mla sushil singh showed the green flag

Chandauli News: सैयदराजा विधानसभा को मिली रोडवेज बस सेवा की सौगात, विधायक सुशील सिंह ने दिखाई हरी झंडी.

"विधायक सुशील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अनुमति के बाद यह सेवा शुरू की गई है।"

chandauli

1:32 PM, May 25, 2026

Share:

Chandauli News: सैयदराजा विधानसभा को मिली रोडवेज बस सेवा की सौगात, विधायक सुशील सिंह ने दिखाई हरी झंडी.
logo

शुभारंभ होने के बाद बस में यात्रा करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).

चंदौली। यूपी-बिहार सीमावर्ती इलाके के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से रोडवेज बस सेवा की मांग कर रहे ग्रामीणों को अब वाराणसी तक सीधी बस सुविधा मिलने जा रही है। रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नौबतपुर बाजार से रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सेवा शुरू होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

Img

विधायक सुशील सिंह, बरहनी प्रमुख महेंद्र सिंह और सैयदराजा नगर पंचायत सैयदराजा अध्यक्ष आभा जायसवाल ने विधिवत पूजा-पाठ और फीता काटकर बसों को रवाना किया। इस नई सेवा से नौबतपुर, चारी, चिरईगांव, मुड्डा धनाईतपुर, रामपुर, महूजी, मानिकपुर, परेवा, तेजोपुर, खेदाई नारायणपुर समेत बिहार सीमा से जुड़े गांवों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बस सेवा प्रतिदिन संचालित होगी। नौबतपुर से पड़ाव तक किराया 55 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं यह बसें नौबतपुर, सैयदराजा, सदर और मुगलसराय होते हुए वाराणसी तक जाएंगी। बताया गया कि शुरुआत में प्रतिदिन चार चक्कर लगाए जाएंगे और आने वाले दिनों में क्षेत्र में करीब आधा दर्जन रोडवेज बसें चलाने की तैयारी है।विधायक सुशील सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अनुमति के बाद यह सेवा शुरू की गई है। 

विज्ञापन

Img

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब वाराणसी आने-जाने में काफी राहत मिलेगी और सफर पहले से अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक होगा। इस दौरान एआरएम विजय श्रीवास्तव, सभासद रमेश सिंह, संतोष जायसवाल, अमित अग्रहरी, अंकित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, महामंत्री छोटू सिंह, राणा सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राहुल जायसवाल, मनीष कुमार, धीरज गुप्ता, कमलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.