ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news syedaraja mla distributed blankets among the needy for relief from cold

Chandauli News: ठंड से राहत के लिए सैयदराजा विधायक ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल.

"विधायक सुशील सिंह की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि ठंड के इस कठिन समय में कंबल वितरण से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली है।"

chandauli

5:36 PM, Jan 18, 2026

Share:

Chandauli News: ठंड से राहत के लिए सैयदराजा विधायक ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल.
logo

कंबल वितरित करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने धानापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सोनहुली में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए, जिन्हें पाकर उनके चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।

Img

कार्यक्रम के दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक गर्म कपड़ों का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाव संभव है। विधायक ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करना उनका प्राथमिक उद्देश्य है और आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Img

विधायक सुशील सिंह की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि ठंड के इस कठिन समय में कंबल वितरण से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली है। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान अजय सिंह प्रमुख, रमेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष, सुनील सिंह, भाजपा नेता रमेश यादव, ग्राम प्रधान राजेश सिंह, रिंकू सिंह, रामप्रवेश तिवारी, अनिल गोंड, लक्ष्मण सिंह, रासबिहारी मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय, बच्चू गुप्ता, गोपाल बिन्द, रघुवर निषाद, उमाशंकर सिंह, राणा सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.