Chandauli News: वाराणसी हत्याकांड पर सैयदराजा विधायक ने दिया भरोसा, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय.
"विधायक सुशील सिंह ने यह भी कहा कि सबसे दुखद पहलू यह है कि जिन लोगों को मनीष ने अपने गांव में रोजगार और सहयोग दिया, उन्हीं पर इस जघन्य घटना में शामिल होने के आरोप हैं। यह घटना समाज में मानवीय संवेदनाओं के गिरते स्तर को दर्शाती है।"
chandauli
6:50 PM, Apr 29, 2026
Share:


मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहा गांव निवासी युवक मनीष सिंह की हत्या को बेहद दुःखद और हृदय विदारक बताया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे पीड़ित के पैतृक आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों से घटना का विवरण सुनकर मन व्यथित हो उठा। एक मामूली विवाद को लेकर जिस तरह सुनियोजित तरीके से कुछ मनबढ़ युवकों ने एक होनहार युवक की जान ले ली, वह समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मनीष सिंह ने इंसानियत दिखाते हुए सड़क पर घायल व्यक्ति की मदद करने की कोशिश की, लेकिन बदले में उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अंत में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
