मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news syedaraja mla inaugurated the newly constructed link road

Chandauli News: सैयदराजा विधायक ने किया नव निर्मित संपर्क मार्ग का उद्घाटन.

"विधायक ने कहा कि सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय कुमार सिंह ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे किसानों, छात्रों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।"

chandauli

1:31 PM, Mar 30, 2026

Share:

Chandauli News: सैयदराजा विधायक ने किया नव निर्मित संपर्क मार्ग का उद्घाटन.
logo

सड़क मार्ग का लोकार्पण करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर ब्लॉक क्षेत्र के कांधरपुर गांव में रविवार को नव निर्मित नोनारी कांधरपुर संपर्क मार्ग का लोकार्पण सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Img

बताया गया कि करीब 13.40 मीटर लंबे इस संपर्क मार्ग का निर्माण लगभग 47 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। सड़क बनने से नोनारी, कांधरपुर और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। विधायक ने कहा कि सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं और प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों में सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित कर रही है। 

विज्ञापन

Img

वहीं, धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय कुमार सिंह ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे किसानों, छात्रों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। ब्लॉक क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किये जा रहे है। क्षेत्र की जनता कों केंद्र और प्रदेश की विकास योजनाओं से जोड़ना हमारी प्रमुखता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.