मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news syedaraja police cracks down on smugglers wanted for ganja smuggling arrested caught a smuggler with cattle

Chandauli News: सैयदराजा पुलिस का तस्करों पर शिकंजा, गांजा तस्करी का वांछित गिरफ्तार, गोवंश के साथ एक तस्कर को दबोचा.

“सैयदराजा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में गांजा तस्करी के वांछित आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी 435.5 किलो गांजा बरामदगी के मामले में वांछित था, जबकि दूसरे के कब्जे से पिकअप वाहन से एक गोवंश बरामद किया गया।”

chandauli

8:19 PM, Aug 17, 2026

Share:

Chandauli News: सैयदराजा पुलिस का तस्करों पर शिकंजा, गांजा तस्करी का वांछित गिरफ्तार, गोवंश के साथ एक तस्कर को दबोचा.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में 435 किलो 500 ग्राम गांजा बरामदगी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे रमाकान्त यादव को उसके घर दरियापुर से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में नगर पंचायत पोखरा के पीछे एनएच-19 की उत्तरी लेन से पिकअप में गोवंश ले जा रहे प्रशान्त तिवारी (27) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार 16 जनवरी 2026 को सैयदराजा पुलिस ने 435 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, एक ट्रक और 20 कैरेट मरी हुई मछली बरामद की थी। इस मामले में ट्रक मालिक रमाकान्त यादव निवासी दरियापुर थाना बलुआ वांछित चल रहा था। पुलिस ने बलुआ पुलिस के सहयोग से 16 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने 16 अगस्त की रात करीब 8:23 बजे एनएच-19 पर मैजिक पिकअप संख्या UP65DT5760 को रोककर तलाशी ली। वाहन से एक गोवंश बरामद हुआ और मौके से प्रशान्त तिवारी निवासी विशुपुर थाना बलुआ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक प्रशान्त के खिलाफ पहले भी जीआरपी पीडीडीयू नगर थाने में चोरी और माल बरामदगी से जुड़े चार मुकदमे दर्ज हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.