ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news syedaraja police revealed the incident of theft in mughalsarai one accused arrested

Chandauli News: मुग़लसराय में हुई चोरी की घटना का सैयदराजा पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार.

“चंदौली में मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक घर में हुई चोरी के मामले का सैयदराजा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने नौबतपुर स्थित एक दुकान से 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बच्चों की सफेद धातु की करधनी बरामद की है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

chandauli

9:23 PM, Nov 11, 2026

Share:

Chandauli News: मुग़लसराय में हुई चोरी की घटना का सैयदराजा पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र में घर में घुसकर आभूषण, नकदी और मोबाइल चोरी करने के मामले का सैयदराजा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बच्चों की सफेद धातु की करधनी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौबतपुर निवासी विशाल कुमार (25 वर्ष) पुत्र राजू वर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बीते 26 और 27 अक्टूबर की मध्यरात्रि में मुगलसराय थाना क्षेत्र स्थित एक घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर बैग में रखे आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। घटना के संबंध में पीड़ित ने 29 अक्टूबर को मुगलसराय थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर मु0अ0सं0 320/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।




विज्ञापन


इसी क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम 10 नवंबर को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नौबतपुर स्थित एक दुकान पर दबिश देकर विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई बच्चों की एक सफेद धातु की करधनी बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की कार्रवाई भी की है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.