ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news boy and girl seriously injured after being hit by train boy s leg amputated chaos created

Sonbhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती गंभीर घायल, युवक का कटा पैर, मची अफरा-तफरी.

ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला डायमंड होटल अंधेरी पुल के समीप रेलवे पोल संख्या 135/18 A के पास हुआ हादसा। हादसे में युवक का एक पैर कट गया, जबकि युवती के सिर में चोट आई। घटना के करीब एक घंटे बाद 108 एंबुलेंस पहुंचने पर लोगों ने जताई नाराजगी, पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। युवक कोन और युवती जुगैल थाना क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं, अगले माह दोनों की शादी होने की भी चर्चा है।

sonbhadra

11:42 PM, Nov 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती गंभीर घायल, युवक का कटा पैर, मची अफरा-तफरी.
logo

रेलवे ट्रैक पर हादसे के बाद घायलों की मदद में जुटे समाजसेवी रमेश सिंह यादव समेत स्थानीय लोग और पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।

ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला स्थित डायमंड होटल अंधेरी पुल के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में युवक का एक पैर कट गया, जबकि युवती के सिर में चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रेलवे पोल संख्या 135/18 A के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद के लिए प्रयास शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि घटना के करीब एक घंटे बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पहुंचने में हुई देरी को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के मामले में एंबुलेंस की त्वरित उपलब्धता बेहद जरूरी है। सूचना मिलने पर ओबरा थाना प्रभारी और डायल 112 पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए सीधे जिला अस्पताल भेजनें की चर्चा रही। घायल युवक कोन थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जबकि युवती जुगैल थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर दोनों के बीच प्रेम संबंध होने और अगले माह उनकी शादी होने की चर्चा भी सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। वही घटना की सूचना मिलने पर जल पुरुष के नाम से विख्यात समाजसेवी रमेश सिंह यादव अपनी पत्नी दुर्गावती देवी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की स्थिति की जानकारी ली और उनके उपचार में हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। फिलहाल युवक और युवती ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आए, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.