Chandauli News: सैयदराजा विधायक सुशील सिंह कार्यकर्ताओ का मान सम्मान ही हमारी मूल पूंजी.
"विधायक सुशील सिंह ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए उनका जीवन समर्पित है और वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा के लिए काम करेंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी प्राथमिकता है। आपके सहयोग व आशीर्वाद से विकास को मूर्त रूप दिया जा रहा है और आने वाली पीढ़ी को विकास की राह पर आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है"
chandauli
7:24 PM, Oct 17, 2025
Share:


अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सैयदराजा विधानसभा के खजरा स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी/संयोजक, बूथ अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्षद, चेयरमैन और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक सुशील सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से की।

विधायक सुशील सिंह ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए उनका जीवन समर्पित है और वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा के लिए काम करेंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी प्राथमिकता है। आपके सहयोग व आशीर्वाद से विकास को मूर्त रूप दिया जा रहा है और आने वाली पीढ़ी को विकास की राह पर आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है।

विज्ञापन
देश व प्रदेश में पार्टी विकास को नया आयाम दे रही है, इसलिए सभी मिलकर पार्टी को मजबूत कर आगामी चुनावों में अपनी ताकत दिखाएँ। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है और उसके पास ठोस मुद्दे नहीं हैं; हमें मजबूती से उनका जवाब देना होगा।

इस अवसर पर धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली, महेंद्र सिंह, हरिवंश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता राजेश सिंह, रमेश राय, राजेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य, इंद्रजीत बिंद, रमेश द्विवेदी, विपिन सिंह, राजेश तिवारी, भगवती त्रिपाठी, अजीत पांडेय, कमलाकांत मिश्रा, अनिल सिंह, श्रवण सिंह, परमानंद सिंह, सत्यवान मौर्य, जयप्रकाश उपाध्याय, राजू रतन सिंह, संजय उपाध्याय, श्रीराम चौबे, बिनोद सिंह, निधि खरवार, संगीता गुप्ता और जुली सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामजी तिवारी ने किया।