ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news syedraja mla sushil singh said self reliant india campaign has become the resolve of the people

Chandauli News: सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा, आत्मनिर्भर भारत अभियान बन चुका है जन-जन का संकल्प.

"सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा बना रहा है। आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक सशक्तिकरण नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक स्वाभिमान से जुड़ा जन आंदोलन है। आत्मनिर्भर अभियान का लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित और पूर्ण राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है"

chandauli

8:35 PM, Nov 1, 2025

Share:

Chandauli News: सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा, आत्मनिर्भर भारत अभियान बन चुका है जन-जन का संकल्प.
logo

मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह को सम्मानित करते युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर के शहीद हीरा सिंह पी.जी. कालेज, सभागार में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा चंदौली की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा बना रहा है।

Img

आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक सशक्तिकरण नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक स्वाभिमान से जुड़ा जन आंदोलन है। भाजपा ने इसे आगे बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर भारत सरकार अभियान की घोषणा की है, जिसका लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित और पूर्ण राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने लोगों से "वोकल फॉर लोकल" और हर घर स्वदेशी को अपनाकर राष्ट्र सशक्त करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Img

सम्मेलन के समापन पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष सिंह (जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा चंदौली) ने की; उपस्थित लोगों में सुजीत जायसवाल (जिला मंत्री), देवेन्द्र सिंह (पूर्व प्रमुख), अजय सिंह (प्रमुख), डॉ. ध्रुव भूषण सिंह (प्राचार्य), कमलाकांत मिश्रा, सुशील सिंह जनौली, रमेश द्विवेदी, चंद्रभान मौर्य, गोपाल बिंद्र, कर्मवीर सिंह थे। संचालन अमित कुमार मिश्रा ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.