Chandauli News: 15 जून की रात हटेगा टांडा-कैथी पीपा पुल, मार्कण्डेय महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ेगी मुश्किलें.
"घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि टांडाकला-कैथी के बीच स्थापित पीपे के प्लाटून पुल को हटाने के आदेश प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 15 जून की मध्य रात्रि से पुल हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने की मांग की है।"
chandauli
6:00 PM, Jun 14, 2026
Share:


टांडा कला में गंगा पर बना टांडाकला-कैथी पीपा पुल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। टांडा और कैथी के बीच गंगा नदी पर बना पीपा पुल निर्धारित तिथि 15 जून की मध्य रात्रि से हटा दिया जाएगा। इसके बाद मार्कण्डेय महादेव धाम में दर्शन-पूजन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं सहित वाराणसी आने-जाने वाले लोगों को नाव अथवा वैकल्पिक सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा।
आपको बता दें टांडा और कैथी के बीच गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चंदौली के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयासों से फरवरी 2021 में कराया गया था। स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए इस पुल की व्यवस्था की गई थी। इस पुल के माध्यम से लोगों को नि:शुल्क आवागमन की सुविधा मिल रही थी। हर वर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ने और वर्षा ऋतु को देखते हुए अक्टूबर-नवंबर माह में बाढ़ का पानी घटने के बाद पीपा पुल का निर्माण किया जाता है, जबकि 15 जून को इसे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। इस वर्ष भी निर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 जून की रात से पुल हटाने का कार्य प्रारंभ होगा। पीपा पुल हटने के बाद सबसे अधिक परेशानी मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों को होगी।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को अब गंगा पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ेगा। वहीं चार पहिया वाहनों से यात्रा करने वालों को चहनियां से चौबेपुर होकर लंबा रास्ता तय करना होगा। घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि टांडाकला-कैथी के बीच स्थापित पीपे के प्लाटून पुल को हटाने के आदेश प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 15 जून की मध्य रात्रि से पुल हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
