ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the main road of machiya village became a pond for four years protest by villagers troubled by waterlogging

Chandauli News: चार साल से तालाब बना मचिया गांव का मुख्य मार्ग, जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन.

“चंदौली सदर ब्लॉक के मचिया कला गांव में मुख्य मार्ग पर वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।”

chandauli

11:16 PM, Nov 25, 2026

Share:

Chandauli News: चार साल से तालाब बना मचिया गांव का मुख्य मार्ग, जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन.
logo

मचिया गांव में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.


चंदौली। सदर ब्लॉक के मचिया कला गांव का मुख्य मार्ग इन दिनों तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी जमा होने और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि इसी रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। कीचड़ और पानी के चलते राहगीरों के फिसलकर चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है।

Img

समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से करीब पांच से सात गांवों के लोगों का आवागमन होता है। स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से होकर पढ़ने जाते हैं। रास्ता खराब होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दूसरे रास्ते से जाने पर करीब चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीण ऋषभ दुबे ने बताया कि यह गांव का मुख्य मार्ग है और पिछले करीब चार वर्षों से इसकी स्थिति खराब है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि अन्य स्थानों पर पानी निकासी की व्यवस्था है, लेकिन यहां व्यवस्था करने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन

Img

वहीं, ग्रामीण कमला यादव ने बताया कि रास्ते पर लगातार पानी बह रहा है और उसकी निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे पानी में गिर रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद सहायक बीडीओ बजरंगी पांडेय ने मामले को लेकर जिलाधिकारी से जानकारी लेने की बात कही। उन्होंने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, लंबे समय से परेशानी झेल रहे ग्रामीण अब ठोस कार्रवाई चाहते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द जलनिकासी और सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.