ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news teacher becomes victim of accident due to bike slipping both teachers injured

Chandauli News: बाइक फिसलने से दुर्घटना का शिकार हुए शिक्षक, दोनों शिक्षक घायल.

"ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर अक्सर धूल और पानी जमा रहने से सड़क फिसलन भरी बनी रहती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। लोगों ने संबंधित निर्माण कंपनी से फिसलन रोकने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है"

chandauli

3:48 PM, Nov 12, 2025

Share:

Chandauli News: बाइक फिसलने से दुर्घटना का शिकार हुए शिक्षक, दोनों शिक्षक घायल.
logo

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में इलाजरत दोनों घायल शिक्षक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज.

चंदौली। बुधवार की सुबह चंदौली से लौटते समय शहाबगंज के विशुनपुरा के पास सड़क पर पानी और मिट्टी जमा होने से दो शिक्षक हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार भारतमाला परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण स्थल पर धूल-मिट्टी जमा होने के कारण कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सड़क पर नियमित रूप से पानी गिराया जाता है। बुधवार को भी सड़क पर पानी गिरने के बाद सतह फिसलन भरी हो गई थी।

Img

इसी दौरान शहाबगंज ब्लॉक के सारिंगपुर प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षक प्रदीप यादव और विनोद कुमार स्कूटी से चंदौली से स्कूल के लिए लौट रहे थे। जैसे ही वे विशुनपुरा के पास पहुंचे, स्कूटी फिसल गई और दोनों शिक्षक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों को चोटें आईं। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। बताया जा रहा है कि दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

Img

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर अक्सर धूल और पानी जमा रहने से सड़क फिसलन भरी बनी रहती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। लोगों ने संबंधित निर्माण कंपनी से फिसलन रोकने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.