मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news teacher died in collision with trailer truck angry villagers blocked the highway

Chandauli News: ट्रेलर ट्रक की टक्कर से शिक्षक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम.

"आशुतोष राय एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे और अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार ट्रेलर वाहन की तलाश की जा रही है।"

chandauli

4:01 PM, Feb 17, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रेलर ट्रक की टक्कर से शिक्षक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम.
logo

मृतक शिक्षक आशुतोष राय की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के तलाशपुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।

Img

जानकारी के अनुसार, ग्राम ककरैत निवासी 27 वर्षीय आशुतोष राय रोज की तरह मंगलवार सुबह गाजीपुर के जमानिया में निजी स्कूल पढ़ाने के लिए बाइक से निकले थे। जैसे ही वह तलाशपुर मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आशुतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही कंदवा थाना पुलिस समेत कई थानों की फोर्स पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने की कोशिश शुरू की।

Img

बताया जा रहा है कि आशुतोष राय एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे और अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार ट्रेलर वाहन की तलाश की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.