Chandauli News: शिक्षक केशरी नंदन जायसवाल होंगे सम्मानित, 8 छात्रों ने NMMS में पाई सफलता.
"विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। शिक्षकों का कहना है कि आगे भी इसी तरह छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।"
chandauli
8:40 PM, Apr 18, 2026
Share:


पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज में तैनात शिक्षक केशरी नंदन जायसवाल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).
चंदौली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों को लेकर सुर्खियों में है। विद्यालय के शिक्षक केशरी नंदन जायसवाल को राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में उत्कृष्ट योगदान के लिए 19 अप्रैल को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। उनके मार्गदर्शन में पढ़ने वाले 8 छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर न सिर्फ विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिमाह ₹1000 की छात्रवृत्ति मिलेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
सम्मान समारोह रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल, लखनऊ में आयोजित होगा। यह सम्मान शिक्षक के समर्पण, मेहनत और छात्रों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है। खास बात यह है कि जनपद चंदौली से केवल शहाबगंज और चकिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का ही चयन हुआ है।सफल छात्रों में विकास कुमार, शिवम कुमार गुप्ता, अखिलेश विश्वकर्मा, अनुष्का कुमारी, सोनाली कुमारी, अफ्रोजा बानों, वर्षा कुमारी और सागर विश्वकर्मा शामिल हैं। इन छात्रों की सफलता के पीछे नियमित अतिरिक्त कक्षाएं, मॉडल पेपर और विशेष तैयारी का अहम योगदान रहा। विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। शिक्षकों का कहना है कि आगे भी इसी तरह छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।
