मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news teachers protest against mandatory tet effigy of minister of state blown up

Chandauli News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, फुका राज्यमंत्री का पुतला.

"जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक चलेगा।"

chandauli

10:02 PM, Feb 11, 2026

Share:

Chandauli News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, फुका राज्यमंत्री का पुतला.
logo

जिला मुख्यालय पर राज्य मंत्री का पुतला फूंकते आक्रोषित शिक्षक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर प्रदेश में चल रही बहस के बीच चंदौली में प्राथमिक शिक्षकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राज्य शिक्षा मंत्री जयंत चौधरी के हालिया बयान के बाद जिले के शिक्षकों में नाराजगी खुलकर सामने आई। सदर कचहरी के समीप एकत्र हुए शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया।

Img

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के रवैये में विरोधाभास है और टीईटी की अनिवार्यता के मुद्दे पर स्पष्ट नीति न होने से शिक्षकों में असमंजस की स्थिति है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है।

विज्ञापन

Img

जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक चलेगा। वहीं ब्लाक अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने भी सरकार से शिक्षक हित में ठोस निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.