ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news teachers reached school late children forced to wait for hours in harsh sunlight

Chandauli News: देर से विद्यालय पहुंचे शिक्षक, कड़ी धूप में घंटों इंतजार करने को मजबूर नौनिहाल

“सरकारी स्कूलों में समय पालन के दावों की पोल चहनिया के एक प्राथमिक विद्यालय में खुल गई। शिक्षक देर से पहुंचे तो मासूम बच्चे बंद गेट के बाहर कड़ी धूप में खड़े होकर उनका इंतजार करते रहे।”

chandauli

5:12 PM, Jul 28, 2026

Share:

Chandauli News: देर से विद्यालय पहुंचे शिक्षक, कड़ी धूप में घंटों इंतजार करने को मजबूर नौनिहाल
logo

जमालपुर ( हसनपुर ) में प्राथमिक विद्यालय के बाहर कड़ी धूप में खड़े होकर इंतजार करते बच्चे

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चहनिया विकासखंड के जमालपुर (हसनपुर) स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही खुलकर सामने आई। विद्यालय का गेट बंद होने के कारण दर्जनों बच्चे सुबह से ही बाहर कड़ी धूप में खड़े होकर शिक्षकों के आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान बच्चों को न तो विद्यालय में प्रवेश मिला और न ही धूप से बचने के लिए कोई समुचित व्यवस्था थी।

Img

बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालयों का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाना है, जबकि शिक्षकों की उपस्थिति सुबह 7:30 बजे तक अनिवार्य है। इसके बावजूद ग्रामीणों का आरोप है कि जमालपुर (हसनपुर) प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक अक्सर 8:30 से 9 बजे के बीच पहुंचते हैं। ऐसे में रोजाना बच्चे विद्यालय के बाहर खड़े रहने को मजबूर होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के आसपास कोई पेड़ या छायादार स्थान भी नहीं है, जिससे बच्चे तेज धूप से बच सकें। छोटे-छोटे बच्चों को रोजाना इस परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अब तक कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि कई बार इस मामले की शिकायत और आपत्ति भी जताई गई, लेकिन शिक्षकों के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया।

विज्ञापन

Img

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या केवल इसी विद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के कुछ अन्य प्राथमिक विद्यालयों में भी शिक्षक समय से नहीं पहुंचते। ग्रामीणों ने बेसिक शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा विद्यालयों में समयबद्ध संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.