Chandauli News: ₹16 लाख ज्वेलरी ठगी का खुलासा करने वाली टीम सम्मानित.
"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा जताई।"
chandauli
11:43 AM, Apr 28, 2026
Share:


चकिया थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। चकिया क़स्बा में ज्वेलर्स से हुई करीब ₹16 लाख की ठगी का त्वरित खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह कार्रवाई घटना के महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण के बाद की गई।
बताया गया कि 23 अप्रैल 2026 को चकिया थाना क्षेत्र के बरहटा गांव स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह ने सुनियोजित तरीके से करीब ₹16 लाख की ठगी को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चकिया थाना और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹15.80 लाख की बरामदगी की गई, जो कुल ठगी गई रकम का लगभग पूरा हिस्सा है।
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य के लिए थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पांडेय और सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा जताई।
