मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news teenager dies after being scolded for making a reel dead body found in ganga canal two days later

Chandauli News: रील बनाने पर डांट से आहत किशोरी की मौत, दो दिन बाद गंगा नहर में मिला शव.

"क्षेत्राधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

5:13 PM, Jul 8, 2026

Share:

Chandauli News: रील बनाने पर डांट से आहत किशोरी की मौत, दो दिन बाद गंगा नहर में मिला शव.
logo

नहर के पास मौजूद भीड़, मृतक कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के पास मुगलसराय-चकिया मार्ग स्थित गंगा नहर में मंगलवार सुबह 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान बबूरी थाना क्षेत्र निवासी खुशबू (15) के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

Img

पुलिस के अनुसार, खुशबू अपने ननिहाल मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र में गई हुई थी। 6 जुलाई को रील बनाने को लेकर परिजनों ने उसे डांट दिया था। इससे आहत होकर वह घर से निकल गई और पास से गुजर रही गंगा नहर में कूद गई। घटना के बाद अदलहाट और जमालपुर पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उस समय उसका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन

Img

मंगलवार सुबह खुशबू का शव गोधना गांव के पास नहर में उतराता मिला। सूचना पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। क्षेत्राधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.