ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news teenager dies due to drowning while bathing in the river chaos in the family

Chandauli News: नदी में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

"चकिया कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गांव वालों ने प्रशासन से इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है"

chandauli

10:18 AM, Oct 23, 2025

Share:

Chandauli News: नदी में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

नदी में डूब रहे किशोर को बचाने पहुंचे ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील. 

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के समीप चंद्रप्रभा नदी में नहाने गए एक 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Img

जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर गांव निवासी शिवम कुमार, 15 वर्ष, पुत्र त्रिभुवन साहनी, बुधवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के पास की नदी में नहाने गया था। नहाते समय ही शिवम गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, तो साथ में मौजूद दोस्तों ने तुरंत शोर मचाया। जिस पर आस-पास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में डूब रहे किशोर को बचाने का काफी प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शिवम को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसकी सांसें थम चुकी थीं।

ग्रामीणों ने इस दुखद घटना की सूचना तत्काल शिवम के परिजनों को दी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और कोहराम मच गया। पिता त्रिभुवन साहनी के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं, जिसमें शिवम सबसे छोटा था। इसके पूर्व सबसे बड़े बेटे की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।  

Img

घटना की सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गांव वालों ने प्रशासन से इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.