ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news teenager drowned in the river pac team engaged in search

Chandauli News: नदी में नहाने गया किशोर डूबा, खोजबीन में जुटी पीएसी की टीम.

बबुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में चन्द्रप्रभा नदी में दोस्तों संग नहाने गया 12 वर्षीय ऋषि डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर ग्रामीण भी तलाश में जुट गए। बबुरी पुलिस की सूचना पर पीएसी की टीम मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश में नदी में उतर गई।

chandauli

6:13 PM, Aug 10, 2025

Share:

Chandauli News: नदी में नहाने गया किशोर डूबा, खोजबीन में जुटी पीएसी की टीम.
logo

चंद्रप्रभा नदी में डूबे किशोर की तलाश करती पीएसी की टीम.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

 Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी.

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में रविवार को नहाने गए एक 13 वर्षीय किशोर की चंद्रप्रभा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर निवासी सुनील पांडे का 12 वर्षीय पुत्र ऋषि रविवार सुबह अपने दोस्तों के साथ गांव के पास बहने वाली चंद्रप्रभा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर आस-पास के ग्रामीणों को बुलाया।

Img

चंद्रप्रभा नदी के किनारे मौजूद ग्रामीण.

विज्ञापन

ग्रामीण नदी में उतरकर ऋषि की खोजबीन की, परंतु ऋषि का शव नहीं मिला। खबर मिलते ही परिजन रोते-विलखते घटनास्थल की ओर दौड़े। देखते ही देखते नदी किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ ग्रामीणों ने नदी में उतरकर खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची बबुरी पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने घंटों मशक्कत की, लेकिन शाम तक शव बरामद नहीं हो सका। अंधेरा होने के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.