मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news teenager drowns while bathing in ganga divers engaged in search

Chandauli News: गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

"धानापुर थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर की तलाश लगातार जारी है और एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया जा रहा है।"

chandauli

5:26 PM, May 11, 2026

Share:

Chandauli News: गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर
logo

मृतक मंगल यादव की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के बुद्धपुर गांव के पास गंगा नदी में नहाते समय एक 16 वर्षीय किशोर डूब गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है। एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है।

Img

जानकारी के अनुसार बुद्धपुर गांव निवासी मंगल यादव (16 वर्ष) पुत्र किशुनदेव यादव सोमवार सुबह रोज की तरह गंगा घाट पर भैंस चराने गया था। इसी दौरान वह स्नान करने के लिए नदी में उतरा, लेकिन गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

Img

बताया जा रहा है कि मंगल यादव अपने दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता किशुनदेव यादव निजी वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गांव में भी घटना के बाद मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में खोज अभियान शुरू कराया। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.