Chandauli News: प्रेम जाल में फंसाकर भगाई किशोरी बरामद, आरोपी नोएडा से गिरफ्तार.
"सकलडीहा कोतवाली पुलिस के मुताबिक, किशोरी को सुरक्षित बरामद कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों को सौंप दिया गया है।"
chandauli
9:26 PM, Mar 19, 2026
Share:


AI तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। कोतवाली पुलिस ने छह माह से लापता एक किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी युवक को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि किशोरी को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, हरदोई जनपद के पिहानी थाना क्षेत्र निवासी सूरज सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए 17 वर्षीय किशोरी से संपर्क कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजन द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की लोकेशन नोएडा में मिली, जहां से बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। सकलडीहा कोतवाली पुलिस के मुताबिक, किशोरी को सुरक्षित बरामद कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों को सौंप दिया गया है।
