Chandauli News: तहसीलदार ने एसआईआर फिडिंग का डोर-टू-डोर किया निरीक्षण.
"तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर पहुंचे जहाँ 279, 280, 281 बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान लक्ष्य के अनुसार फीडिंग न होने पर उन्होंने बीएलओ को फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी"
chandauli
9:06 PM, Dec 1, 2025
Share:


तहसीलदार ने ग्रामीणों को फार्म भरकर जमा करने की अपील करते हुए
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा..
चंदौली। सकलडीहा तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने सोमवार को डोर-टू-डोर गणना पत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल्द एसआईआर फार्म भरकर जमा करने की अपील की। वहीं सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर पहुंचकर बूथों का भी हाल जाना और बीएलओ से जल्द एसआईआर फिडिंग का निर्देश दिया। चेताया कि जल्द फिडिंग नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चुनाव आयोग के निर्देश पर देश के 12 राज्यों में एसआईआर फिडिंग का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर सकलडीहा में भी एसआईआर फिडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। एसडीएम कुन्दन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बीएलओ और राजस्वकर्मी कार्य पूर्ण करने को लेकर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
सोमवार को तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर पहुंचे जहाँ 279, 280, 281 बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान लक्ष्य के अनुसार फीडिंग न होने पर उन्होंने बीएलओ को फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके साथ ही कस्बे में डोर-टू-डोर लोगों से मिलकर जल्द गणना पत्र भरकर जमा करने की अपील की। इस मौके पर हिमांशु पाण्डेय, चन्द्रधर दीक्षित, भवेश त्रिपाठी, महेन्द्र गुप्ता, आशुतोष शुक्ला सहित अन्य शिक्षक, बीएलओ रहे।



