मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news tension in the village over tampering with baba saheb s portrait uprooting of the flag

Chandauli News: बाबा साहेब के चित्र से छेड़छाड़, झंडा उखाड़ने पर गांव में तनाव.

"ग्रामीणों ने मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और स्थल की यथास्थिति बहाल करने की मांग की है।"

chandauli

1:00 PM, May 6, 2026

Share:

 Chandauli News: बाबा साहेब के चित्र से छेड़छाड़, झंडा उखाड़ने पर गांव में तनाव.
logo

कैलावर में झंडा उखाड़ते उपद्रवी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के कैलावर गांव में बाबा साहेब के चित्र को क्षतिग्रस्त करने और झंडा उखाड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में वर्षों से पूर्वजों द्वारा स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के पास झंडा लगाकर रोज पूजा-अर्चना की जाती है। आरोप है कि मंगलवार को कुछ लोगों ने उपद्रव करते हुए चित्र को नुकसान पहुंचाया और झंडा उखाड़कर ले गए। विरोध करने पर महिलाओं से अभद्रता और ग्रामीणों को धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद देर शाम दर्जनों ग्रामीणों ने बलुआ थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों ने मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और स्थल की यथास्थिति बहाल करने की मांग की है।#ChandauliNews #Balua #Ambedkar #LawAndOrder #UPNews


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.