मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news tension increased in road dispute parties clashed in front of the team that arrived to remove encroachment

Chandauli News: रास्ते के विवाद में बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने भिड़े पक्ष.

"चकिया प्रशासन ने दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।"

chandauli

9:39 PM, Apr 18, 2026

Share:

Chandauli News: रास्ते के विवाद में बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने भिड़े पक्ष.
logo

मामले की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे सीओ चकिया

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज,(चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के भुसीकृतपुरवा गांव में वर्षों पुराने रास्ते के विवाद ने शनिवार को फिर तूल पकड़ लिया। सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम के सामने ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Img

जानकारी के अनुसार लालचंद यादव, सुरेंद्र यादव और दयाराम यादव के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। जांच में राजस्व टीम को सरकारी जमीन पर गोबर और ईंट रखकर किए गए अतिक्रमण के प्रमाण मिले, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि, मौके पर बढ़ते विवाद के कारण अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब विवाद के दौरान सुरेंद्र यादव अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं लालचंद यादव की तबीयत भी बिगड़ गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

Img

मामले की सूचना पर उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज और थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। प्रशासन ने दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.