मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news terhi dispute took a violent turn sticks were used fiercely many injured

Chandauli News: तेरही के विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर चले लाठी डंडे, कई घायल.

"बलुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।"

chandauli

6:23 PM, Mar 14, 2026

Share:

Chandauli News: तेरही के विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर चले लाठी डंडे, कई घायल.
logo

चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों का इलाज करने लेकर पहुंची पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सेवढ़ी हुदहुदीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार दोपहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। घटना में एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Img

बताया जा रहा है कि गांव निवासी दो सगे भाइयों छोटन राय और मोहन राय के यहां शुक्रवार को तेरही का कार्यक्रम था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि मोहन राय की ओर से लालचंद राय का बड़ा बेटा अरविंद राय, जो सेना में कार्यरत बताया जा रहा है, भी विवाद में शामिल हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया और कार्यक्रम संपन्न हो गया।

विज्ञापन

Img

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अगले दिन सुबह अरविंद राय, उसके पिता लालचंद राय, लवकुश राय और धर्मेंद्र राय समेत अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर राजेश राय के घर पहुंच गए और हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। हमले में गौतम राय (24), जवाहिर राय (53), छोटन राय (60), संदीप राय (27), राधिका (17) और लक्ष्मीना देवी (32) समेत कई लोग घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गौतम राय को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.