मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news terminal of buddha purnima express changed now the train will run from banaras station

Chandauli News: बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का टर्मिनल बदला, अब बनारस स्टेशन से चलेगी ट्रेन.

"रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के नंबर और प्रस्थान स्टेशन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले."

chandauli

12:08 PM, Dec 30, 2025

Share:

Chandauli News: बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का टर्मिनल बदला, अब बनारस स्टेशन से चलेगी ट्रेन.
logo

वाराणसी राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए राजगीर और वाराणसी के मध्य चलने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के टर्मिनल में परिवर्तन किया है। गाड़ी संख्या 14223/14224 राजगीर–वाराणसी–राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस अब वाराणसी के स्थान पर बनारस स्टेशन से संचालित की जाएगी। यह परिवर्तन 08 मार्च 2026 से लागू होगा।टर्मिनल परिवर्तन के बाद गाड़ी संख्या 14224 वाराणसी–राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को नए नंबर 15138 के साथ बनारस–राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। यह ट्रेन 08 मार्च 2026 से बनारस स्टेशन से रात 20:15 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित समय एवं स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 06:00 बजे राजगीर पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 14223 राजगीर–वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को 09 मार्च 2026 से नए नंबर 15137 के साथ राजगीर–बनारस बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन राजगीर से रात 21:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 07:15 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के नंबर और प्रस्थान स्टेशन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले.


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.