Chandauli News: रात में मनबढ़ युवक का आतंक: ठेले पर तोड़फोड़, मॉल में घुसकर कैश मांगने का आरोप.
"स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में मुग़लसराय का बाजार खुले रहने के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।"
chandauli
10:23 PM, Apr 9, 2026
Share:


दुकानदार को धमकाता मनबढ़ युवक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक मनबढ़ युवक की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां फुटपाथ पर फास्ट-फूड का ठेला लगाने वाले दुकानदार के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की गई। घटना सुभाष पार्क के सामने की बताई जा रही है। वही एक शॉपिंग मॉल में घुसकर मनबढ युवक ने गार्ड से धक्का मुक्की की और कैश मांगा। जिससे आसपास के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
पीड़ित दुकानदार राकेश शर्मा के अनुसार, बुधवार देर रात एक युवक उसके ठेले पर पहुंचा और कैश की मांग करने लगा। जब दुकानदार ने कैश न होने की बात कही, तो युवक आक्रोशित हो गया और ठेले पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की और बीच सड़क पर खड़े होकर धमकी देता रहा, जिससे आसपास मौजूद लोग भी सहम गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसी दौरान उक्त युवक पास के एक शॉपिंग मॉल में भी घुस गया, जहां उसने गार्ड को धक्का देकर अंदर प्रवेश किया और काउंटर पर पहुंचकर कैश की मांग करने लगा। हालांकि, मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में मुग़लसराय का बाजार खुले रहने के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
