मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news terror of monkeys on railway footover bridge people are crossing the track risking their lives

Chandauli News: रेलवे फुटओवर ब्रिज पर बंदरों का आतंक, जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार कर रहे लोग.

“सैयदराजा रेलवे फुटओवर ब्रिज पर बंदरों का आतंक राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बंदरों के डर से कई लोग फुटओवर ब्रिज के बजाय रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर हैं।”

chandauli

9:06 PM, Aug 7, 2026

Share:

Chandauli News: रेलवे फुटओवर ब्रिज पर बंदरों का आतंक, जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार कर रहे लोग.
logo

सैयदराजा रेलवे फुटओवर ब्रिज पर राहगीरों के बीच घूमते बंदरों का झुंड।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। नगर पंचायत सैयदराजा स्थित रेलवे फुटओवर ब्रिज पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड के कारण रोजाना सैकड़ों राहगीरों, महिलाओं, छात्रों और बुजुर्गों को पुल पार करने में परेशानी हो रही है। हालात यह हैं कि डर के कारण कई लोग फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं।

फुटओवर ब्रिज पर बंदरों का झुंड हर समय डेरा जमाए रहता है। बाजार से खाद्यान्न, फल-सब्जी या अन्य सामान लेकर गुजरने वाले लोगों के हाथ से बंदर अचानक थैले छीन लेते हैं। छीना-झपटी के दौरान कई बार लोग गिरकर चोटिल होने से बाल-बाल बचते हैं। छात्राओं को भी सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। छात्रा शिखा, अर्पिता और श्रेया ने बताया कि पुल पर पहुंचते ही बंदर उन्हें घेर लेते हैं और बैग व टिफिन पर झपट्टा मारते हैं। कई बार बंदर टिफिन छीनकर खाने का सामान बिखेर देते हैं, जिससे छात्राओं में भय बना रहता है।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बाजार के बीच यह फुटओवर ब्रिज आवागमन का प्रमुख रास्ता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक उन्हें पकड़ने या पुल से हटाने की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई कर बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.