Chandauli News: डीडीयू नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, घरों में कैद हुए लोग.
"स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और पालिकाध्यक्ष का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया है। लोगों ने मांग की है कि आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़कर अन्यत्र भेजा जाए, ताकि क्षेत्रवासी इस खौफ से निजात पा सकें।"
chandauli
8:30 PM, Feb 10, 2026
Share:


एआई तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। डीडीयू नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग न तो खुद घर से बाहर निकलने का साहस कर पा रहे हैं और न ही बच्चों व बुजुर्गों को अकेले बाहर भेज रहे हैं। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के कसाब महाल मिनारा मस्जिद के आसपास, काली महाल, जायसवाल स्कूल रोड, पराहुपुर, हनुमानपुर समेत कई इलाकों में आवारा कुत्तों ने उत्पात मचा रखा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक लोग कुत्तों के काटने के बाद एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। अकेले कसाब महाल इलाके में बीते दो दिनों के भीतर करीब दो दर्जन लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। इससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों के चलते सरकारी अस्पतालों में एंटी-रैबीज वैक्सीन लगवाने वालों की कतारें लंबी होती जा रही हैं। बावजूद इसके अब तक न तो किसी एनिमल लवर संस्था ने कुत्तों की धरपकड़ के लिए पहल की है और न ही नगर पालिका की ओर से किसी एजेंसी को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
कुत्तों के काटने से घायल हुए हाजी करीमुल्ला, फिरोज अंसारी उर्फ गांधी, इकबाल, सरताज, फैज, असरफ अहमद, हबीब समेत अन्य स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और पालिकाध्यक्ष का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया है। लोगों ने मांग की है कि आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़कर अन्यत्र भेजा जाए, ताकि क्षेत्रवासी इस खौफ से निजात पा सकें।
