Chandauli News: चहनियां में ठगों का आतंक, झांसा देकर वृद्धा के कान के कर्णफूल उड़ाए, एक सप्ताह में दूसरी वारदात.
“चहनियां कस्बे में ठगों का गिरोह लगातार सक्रिय है। शनिवार को दो अज्ञात युवकों ने एक वृद्ध महिला को झांसे में लेकर उसके सोने के कर्णफूल गायब कर दिए। एक सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।”
chandauli
6:39 PM, Aug 3, 2026
Share:


चहनिया चौराहे पर घटना की शिकार वृद्ध और उसका बेटा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बे में ठगों का गिरोह लगातार लोगों को निशाना बना रहा है। शनिवार शाम दो अज्ञात युवकों ने झांसा देकर एक वृद्ध महिला के कान के कर्णफूल उड़ा दिए। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पुत्र के साथ रविवार को बलुआ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हरधन जुड़ा गांव निवासी बादामी देवी रिश्तेदारी से फगुइयां से लौटकर टेंपो से चहनियां चौराहे पर उतरी थीं। वह पहले एक फल की दुकान और फिर सब्जी खरीदने पहुंचीं। इसी दौरान टेंपो से पीछे लगे दो अज्ञात युवक भी उनके पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने एक कागज गिराकर वृद्धा से कहा कि यह आपका कागज है। बातचीत के दौरान दोनों ने उन्हें यह कहकर भ्रमित किया कि भीड़ में कोई उनके कान के कर्णफूल छीन सकता है, इसलिए उन्हें निकालकर झोले में रख लें। वृद्धा के कर्णफूल झोले में रखते ही दोनों ने चालाकी से उन्हें निकाल लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घर पहुंचने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई। रविवार को पीड़िता ने अपने पुत्र के साथ बलुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय लोगों के अनुसार, 26 जुलाई को भी चहनियां कस्बे में इसी तरह की वारदात में एक अन्य महिला से मंगलसूत्र, कर्णफूल और नकदी ठग ली गई थी। लगातार दूसरी घटना के बाद लोगों में दहशत है और कस्बे में सक्रिय ठग गिरोह पर जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।
