Chandauli News : कंपोजिट विद्यालय में अराजक तत्वों का आतंक, वायरिंग और टोटियां तोड़कर चोरी.
"“धानापुर के चिलबिली कंपोजिट विद्यालय में अराजक तत्वों की तोड़फोड़ और चोरी से विद्यालय प्रशासन परेशान है। समरसेबल और किचन की वायरिंग काटने के साथ शौचालय की टोटियां और पाइप भी चोरी किए जा रहे हैं।”
chandauli
9:08 PM, Aug 20, 2026
Share:


अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई केबल वायर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धनापुर ब्लॉक क्षेत्र के चिलबिली कंपोजिट विद्यालय में आए दिन अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और चोरी किए जाने से विद्यालय प्रशासन परेशान है। विद्यालय में लगे समरसेबल की वायरिंग, किचन की वायरिंग और शौचालय की टोटियों को तोड़ने के साथ पाइप काटकर चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धीना थाने में लिखित तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की बाउंड्रीवाल गिर जाने के कारण गांव के अराजक तत्व और नशेड़ी आसानी से परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद बाथरूम, लाइटिंग रूम और अन्य कमरों में घुसकर तोड़फोड़ करते हैं। शौचालय की टोटियां तोड़कर ले जाने के साथ पाइप काट दिए जाते हैं। वहीं समरसेबल और किचन की वायरिंग भी क्षतिग्रस्त कर दी जाती है।
विज्ञापन
वायरिंग कटने के कारण समरसेबल से पानी नहीं चल पा रहा है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पेयजल समेत अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने के साथ अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानाध्यापक की ओर से तहरीर मिली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



