ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news tet exam started at 12 centers amid tight security dm sp inspected the examination centers

Chandauli News: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई UPTET-2026, DM-SP ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण.

"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाहों और पेपर लीक जैसी भ्रामक सूचनाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा की शुचिता भंग करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने भरोसा दिलाया है कि सुचिता पूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।"

chandauli

9:06 PM, Jul 2, 2026

Share:

Chandauli News: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई UPTET-2026, DM-SP ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण.
logo

सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद परीक्षार्थी और परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली: जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) गुरुवार से कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हो गई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पहले दिन जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज और नगर पालिका इंटर कॉलेज समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Img

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई सॉल्वर गैंग या असामाजिक तत्व सक्रिय मिला तो उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट समेत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला कांस्टेबल और सुरक्षा टीमें तैनात की गई हैं। अभ्यर्थियों को सघन जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रही तथा फोटोकॉपी की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लाइव वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की गई।

पहली पाली में 5,112 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4,485 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 627 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 5,112 में से 4,528 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 584 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने शेष पालियों की परीक्षा भी शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही।

Img

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला कांस्टेबल और होमगार्ड तैनात किए गए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहों और पेपर लीक जैसी भ्रामक सूचनाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा की शुचिता भंग करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने भरोसा दिलाया है कि सुचिता पूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.