मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the accused who robbed an auto passenger arrested mobile and 500 recovered

Chandauli News: ऑटो में सवारी बैठाकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और ₹500 बरामद.

“मुगलसराय स्टेशन से ऑटो में बैठी सवारी को रास्ता बदलकर लूटने का मामला सामने आया था। पुलिस ने घटना के अगले ही दिन एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल और ₹500 बरामद हुए हैं, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।”

chandauli

4:10 PM, Aug 16, 2026

Share:

Chandauli News: ऑटो में सवारी बैठाकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और ₹500 बरामद.
logo

मुगलसराय कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने ऑटो में सवारी बैठाकर रास्ते में लूट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त की रात वाराणसी के चौबेपुर निवासी महेश पाल मुगलसराय स्टेशन से पड़ाव जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। आरोप है कि ऑटो चालक और उसके साथी ने निर्धारित रास्ते से अलग ले जाकर महादेवपुर के पास रिंग रोड पर उनका मोबाइल फोन और पर्स में रखे ₹2,500 छीन लिए और फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने 16 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर चंधासी-हरिशंकरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी कुनाल आलम (21) निवासी काली महाल, मुगलसराय को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से रियलमी 6i मोबाइल फोन और ₹500 नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल पीड़ित का लूटा हुआ फोन है, जबकि ₹500 लूट की रकम में से होने की बात सामने आई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर सवारी को ऑटो में बैठाया और सब्जी मंडी, सट्टी व छिमिया होते हुए रिंग रोड पर ले जाकर मोबाइल और ₹2,500 लूटे थे। मोबाइल बेचकर रकम आपस में बांटने की योजना थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.