Chandauli News: जनसेवा केन्द्र से चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार.
"सकलडीहा कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस लगातार चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए जुटी रही। बुधवार को सकलडीहा तिराहे से गिरफ्तार कर युवक के पास से पीली धातू के साथ दो कीमती मोबाइल बरामद किए गए। इसके बाद न्यायालय से जेल भेज दिया गया"
chandauli
8:54 PM, Oct 8, 2025
Share:


चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार अभियुक्त
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों कस्बा के एक जनसेवा केन्द्र से मोबाइल और सोने के आभूषण चोरी की घटना का बुधवार को खुलासा किया है। चोरी के सामान और मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया। बीते दिनों सकलडीहा कस्बा के जनसेवा केन्द्र से बिहार के भभूआ कैमूर जिला के चैनपुर थाना अंतर्गत सिंकन्दरपुर गांव निवासी अभियुक्त चंगेज अहमद ने घुसकर सोने की आभूषण और मोबाइल चोरी कर लिया था। पुलिस लगातार चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए जुटी रही। बुधवार को सकलडीहा तिराहे से गिरफ्तार कर युवक के पास से पीली धातू के साथ दो कीमती मोबाइल बरामद किए गए। इसके बाद न्यायालय से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय सहित अन्य रहे।
विज्ञापन



