ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news the accused who stole tv and inverter by breaking the lock of the house was arrested stolen goods recovered

Chandauli News: घर का ताला तोड़कर टीवी और इन्वर्टर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद.

“चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने घर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया 42 इंच का टीवी और इन्वर्टर बरामद किया है।”

chandauli

9:10 PM, Nov 16, 2026

Share:

Chandauli News: घर का ताला तोड़कर टीवी और इन्वर्टर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद.
logo

सैयदराजा पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story by : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर टीवी और इन्वर्टर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया 42 इंच का टीवी और इन्वर्टर बरामद किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, फेसुड़ा निवासी लकी चौहान पुत्र राजकुमार चौहान ने 15 नवंबर की रात घर का ताला तोड़कर टीवी और इन्वर्टर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में सैयदराजा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 338/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए), 331(2) और 317(2) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी के निर्देशन में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और वादी के सहयोग से ग्राम दिघवट में दबिश दी। पुलिस ने गांव निवासी मनोज राजभर (35) पुत्र राधे राजभर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का 42 इंच टीवी और एक इन्वर्टर बरामद हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.